पश्चिम बंगाल की सीएम तथा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को शहीद दिवस सभा में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने की हुंकार भरी। 9 अगस्त से बीजेपी भारत छोड़ो आंदोलन शुरू करने जा रही हैं। ममता के मुद्दे, जिस पर वो केंद्र सरकार का घिराव करने जा रही हैं। उनमें, गोरक्षा के नाम पर गोराक्षस की मनमर्जियां और उनका मानना है कि नोटबंदी अपने आप में एक घोटाला था। उन्होंने इस बार दावा किया कि 2019 में मोदी की विदाई तय है।
ममता ने कहा कि देश में इस समय इमरजेंसी से भी बुरा माहौल है, नागरिक के अधिकारों को छीना जा रहा है। असली हिंदू भी नकली हिंदू के कारण परेशानी झेल रहे हैं। ईडी और सीबीआई का उपयोग यूपी या गुजरात सरकार के खिलाफ क्यों नहीं किया जा रहा। देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। सारधा घोटाला लेफ्ट सरकार के दौरान हुआ था, तो हमारी जांच क्यों हो रही है? भूटान, नेपाल, बांग्लादेश भी चीन की ओर जा रहे हैं। मोदी सरकार कालिदास की तरह है, जिस डाली पर बैठी है, उसी को काट रही है। हमने नोटबंदी के खिलाफ आवाज उठाई है, जीएसटी के खिलाफ भी आवाज उठाई और हमें उसके बदले सीबीआई और ईडी मिला। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हजारों हजार भ्रष्टाचार कर रहे हैं।